ब्लॉक स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल गंगा दर्शन पब्लिक हाई स्कूल शंकरपुर ने अपने नाम किया

सेलाकुई (बिलाल अंसारी):-
ब्लॉक स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का एक अहम मंच साबित हो रही है। खेलों में बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके शानदार प्रदर्शन का नज़ारा उस समय देखने को मिला, जब सहसपुर ब्लॉक स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गंगा दर्शन पब्लिक हाई स्कूल शंकरपुर की टीम ने अपने शानदार खेल कौशल और दमदार रणनीति के बल पर फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।
गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग रावत व ब्लॉक खेल समन्वयक मोइनुद्दीन खान, प्रधानाचार्य संगीता रावत ने किया।

प्रतियोगिता में अंडर -14 में प्रथम स्थान गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेमनगर, द्वितीय स्थान गंगा दर्शन पब्लिक हाई स्कूल शंकरपुर ने प्राप्त किया व अंडर -17 में प्रथम स्थान गंगा दर्शन पब्लिक हाई स्कूल शंकरपुर, द्वितीय स्थान गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेमनगर ने प्राप्त किया तथा अंडर -19 में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई, द्वितीय स्थान गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेमनगर ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के बाद विद्यालय में रावण दहन का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने मिलकर दशहरा पर्व मनाया। छात्र-छात्राओं ने राम, लक्ष्मण , हनुमान व सीता की वेशभूषा में रावण दहन किया इस अवसर पर स्कूल कोऑर्डिनेटर रियासत खान रियाज, अर्चना धूलिया, सलीम सिद्दीकी, मनीष रावत, संतोष सिंह, सुरजीत, परमजीत कौर, फिरोज खान, किरण गडोई व अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।