सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :-
आज शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में किशोरावस्था व यौन शिक्षा पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अनुराग रावत व प्रिंसिपल संगीता रावत द्वारा किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में साइकोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर रियासत खान रियाज द्वारा किशोरावस्था व यौन शिक्षा पर जानकारी प्रदान की गई, जिसमें रियाज द्वारा किशोरावस्था में किशोरों में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक परिवर्तनों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त यौन शिक्षा के विषय पर अलग-अलग तरह के भ्रमों से दूर रहने की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही नशे और गलत संगत से दूर रहने की बात कही। इस दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न सवाल भी पूछे गए जिनके उत्तर प्रदान किए गए व अर्चना धूलिया द्वारा छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
