spot_img
spot_img
spot_img

शासन ने खनन विभाग के निदेशक एस एल पैट्रिक के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई , अधिकारी के निलंबन के दिए आदेश

देहरादून (डॉo बिलाल अंसारी) : मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खनन विभाग के निदेशक पैट्रिक ने हाल ही में ओमप्रकाश तिवारी नाम के व्यक्ति पर अगवा कर जबरन वसूली के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था। जबकि शासन ने निदेशक खनन एस एल पैट्रिक के खिलाफ इस मामले में गोपनीयता भंग करने और पद का दुरुपयोग करने का मामला पाया। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट में भी कई आपत्तिजनक बातचीत को भी शासन ने आधार बनाते हुए इससे विभाग की छवि धूमिल होने की बात कही है।

मामले में शासन ने आदेश जारी करते हुए निदेशक खनन एस एल पैट्रिक को निलंबित कर दिया है। उन पर विभाग की गोपनीयता भंग करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप है। खनन निदेशक को निलंबन के दौरान आधा वेतन दिया जाना तय हुआ है. निलंबन के दौरान खनन निदेशक को सचिव खनन के कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

spot_img
spot_img