विकासनगर (सेलाकुई) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत व एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जिला देहरादून को नशा मुक्त करने हेतु नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज एक और नशा तस्कर सेलाकुई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद कुमार साहनी (उम्र 36 वर्ष) पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई को आसन नदी जमनपुर से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के पास से 600 ग्राम अवैध चरस भी बरामद हुई है। अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और न्यायालय में पेश करके सलाखों के पीछे भेज दिया है।
अभियुक्त प्रमोद को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल बृजेश रावत, कांस्टेबल फरमान अली व कांस्टेबल मुकेश कुमार की टीम शामिल रही। सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार का कहना है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
