spot_img
spot_img
spot_img

पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरा मैक्स वाहन नदी में गिरा, आठ लोगों की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़ –
पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक सवारी वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फिट नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। 3 घायलों का उपचार पीएचसी मुवानी में चल रहा है। थल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था, जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

spot_img
spot_img