मसूरी (बिलाल अंसारी) –
पहाड़ों की रानी मसूरी में आज एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है। जिसमे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को निजी वाहन से मैक्स अस्पताल भेजा गया। स्कूटी सवार दो लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

दुर्घटना के बाद कार सवार चारों लोग घटनास्थल से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार चारों लोग नशे की हालत में थे। मसूरी पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार सवार लोगों की तलाश भी जारी है।