spot_img
spot_img
spot_img

सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण, कब्जा या प्लॉटिंग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

देहरादून (बिलाल अंसारी) –
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण, कब्जा या प्लॉटिंग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए द्वारा अब सेक्टर वाइज सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। सचल दस्ते गठित कर सभी क्षेत्रों में नियमित गश्त की जाएगी और जहां भी अवैध निर्माण पाया गया, वहां तत्काल सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों जैसे गंगा नदी के किनारे, आईएमए, डीआरडीओ व हाईटेंशन लाइन के नीचे बन रही इमारतों पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी। साथ ही, सभी व्यवसायिक भवनों में वाटर कंजर्वेशन सिस्टम की जांच भी अनिवार्य रूप से की जाएगी।
अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाएगा ताकि क्रय-विक्रय न हो और लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। इस अभियान में लापरवाह अधिकारियों की भी व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।

spot_img
spot_img