सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-
अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

सहसपुर पुलिस के अनुसार बद्रीपुर धर्मावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान राकेश कुमार (उम्र 57 वर्ष) पुत्र पुन्ना राम, निवासी मेदनीपुर, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से ग्राम कमेडा बिराखेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
