spot_img
spot_img
spot_img

सेलाकुई में डम्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगा जाम, घंटों तक यातायात बाधित, लोग हलकान

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :-

देहरादून – पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के लगभग तीन बजे सेलाकुई में स्वारना नदी के पुल पर एक तेज़ रफ़्तार डम्पर रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डम्पर देहरादून की ओर से आ रहा था। तेज़ गति होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे डम्पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हादसा तड़के के समय होने के कारण कोई वाहन डम्पर कि चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत ये रही कि किसी प्रकार कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालाँकि चालक को मामूली छोटे आयी हैं।

दुर्घटना के कारण कई घंटो तक यातायात बाधित रहा। सेलाकुई से रामपुर तक घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। यातायात सुचारु करने में सेलाकुई पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 10 बजे जाम से जूझ रहे जनमानस को राहत मिली।

spot_img
spot_img