spot_img
spot_img
spot_img

नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अस्थाई अतिक्रमण पर चलाया चाबुक

विकासनगर (डॉ बिलाल अंसारी) : विकासनगर पुलिस द्वारा नगर पालिका टीम के साथ मिलकर विकासनगर बाजार में अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाए गए ठेली, फड़ व खोखों को हटाया गया। साथ ही पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किए गए।
आज 10 जून को थाना विकासनगर क्षेत्रांतर्गत डाकपत्थर तिराहे पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले ठेली, फड़ व खोखों को नगर पालिका विकासनगर के सहयोग से हटवाया गया। जिसमे 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 ठेली धारको का चालान कर 2500 / रुपये जुर्माना लिया गया। साथ ही भविष्य में पुन: अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी। अतिक्रमण के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

spot_img
spot_img