सहसपुर (बिलाल अंसारी)
एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट द्वारा टीम का गठन किया गया। सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रामपुर शंकरपुर आदि में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन किया गया।

उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 10 चालान धनराशि 100,000/ रूपये का जुर्माना न्यायालय के चालान किए गए तथा 06 अन्य संदिग्ध का धारा 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही कर 1250 रुपये जुर्माना वसुला गया तथा सत्यापन कार्यवाही के दौरान मिले 5 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। सहसपुर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि सत्यापन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

