नारायणबगड़। (अर्सलान सादिक़) :-
आखिरकार प्रखंड के बमियाला गांव के शहीद बीरेंद्र का पार्थिव शरीर सोमवार को नारायणबगड़ (नलगांव) सैन्य सम्मान के साथ लाकर अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना से एक बार फिर से पूरी पिंडर घाटी शोक की लहर में छा गई है।
अभी-अभी विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी और नायब तहसीलदार दिगंबर नेगी के हवाले से ताजा खबर यह है कि बमियाला गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल में नायक के पद पर तैनात बीरेंद्र सिंह नेगी जो कि पूंछ रजौरी में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके परिजनों के आग्रह पर उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम दाह संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि इससे पूर्व जम्नू कश्मीर के पुंछ रजौरी सैक्टर में आतंकी हमले में भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने की सूचना से पूरा देश शोक संतप्त था और शहीद होने वाले वीर सैनिकों की सिनाख्त नहीं होने के कारण उनके पार्थिव शरीर को उनके परिजनों के सुपुर्द करने में आ दिक्कतों के चलते सैना के मजबूत नियमावली के चलते शहीदों को उनके गांव तक शायद नहीं पहुंचाया जा रहा था। लेकिन सेना और उत्तराखंड सरकार के आपसी समन्वय के चलते शहीद हुए जवानों के परिजनों शनिवार यानी रविवार सुबह बमियाला (नारायणबगड/कोटद्वार से हैलीकॉप्टर से देहरादून लेजाकर जम्मू-कश्मीर के लिए सेना के पासअधिकारियों के साथ ले जाया गया जहां गढ़वाल के दोनों शहीदों के परिजनों ने भारतीय सेना के नियमों के अनुसार अपने दुख दर्द को बांटा।अभी अभी सूचना के अनुसार कल सोमवार को नारायणबगड़ प्रखंड के बमियाला गांव के शहीद हुए बीरेंद्र सिंह का पार्थिव नारायणबगड़ पहुंचेगा जहां उनका सामाजिक और सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम दाह संस्कार किया जाएगा।
