spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की मज़बूती के लिए बैठक ग्राम पंचायत गंदेवडा मे संपन्न

राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शादाब अंसारी का माला एवं पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

छुटमलपुर (बिलाल अंसारी) :- राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की एक बैठक ग्राम पंचायत गंदेवडा मे ग्राम प्रधान साजिद अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर पर तशरीफ़ लाए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक( ortho paedic surgan) डॉक्टर शादाब अंसारी का माला एवं पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। वरिष्ठ नेता खावर अंसारी ने बताया कि बैठक मे संगठन के प्रदेश मंत्री ज़ुबैर अंसारी व संगठन के जिला सहारनपुर के अध्यक्ष को भी पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। बैठक मे हाजी नवाब अंसारी, हुसैन अंसारी, क़ासिम अंसारी, इरशाद अंसारी, अज़ीज़ अंसारी, जहांगीर अंसारी, फैजान अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, सरफराज अंसारी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर नौशाद अंसारी M,B,B,S व इस्लाम अंसारी, सुहैल अंसारी, हनीफ अंसारी, जहूर अंसारी सहित अंसारी बिरादरी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बैठक मे जनाब डॉक्टर शादाब अंसारी ने वरिष्ठ समाजसेवी व नेता खावर अंसारी को भी पगड़ी पहनाकर अपनी बेपनाह मोहोब्बतों से नवाजा। बैठक की अध्यक्षता मुस्तकीम अंसारी ने की। ग्राम प्रधान साजिद अंसारी ने कार्यक्रम मे शामिल हुए सभी मोअज़्ज़िज़ लोगों का शुक्रिया अदा किया।

spot_img
spot_img