नीतीश कुमार नवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

पटना : नीतीश कुमार ने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली है। इसके साथ ही आठ अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें बीजेपी, जेडीयू और ‘हम’ शामिल है।

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नीतीश कुमार ने आज यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था।

इन नेताओं ने ली शपथ :-
नीतीश कुमार (जदयू)- मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी (बीजेपी)- उपमुख्यमंत्री, विजय सिंह (बीजेपी)- उपमुख्यमंत्री, प्रेम कुमार (बीजेपी), विजय चौधरी (जदयू), विजेंद्र यादव (जदयू), श्रवण कुमार (जदयू), संतोष सुमन (हम) एंव सुमित सिंह निर्दलीय।।
साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। लिहाजा कैबिनेट में जिन मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें पांच ओबीसी, दो भूमिहार, एक राजपूत और एक एससी शामिल हैं।