spot_img
spot_img
spot_img

धर्मवीर आनंद दिघे की जयंती पर शिव सैनिकों ने उनके चित्र पर किया माल्यार्पण

देहरादून : सहारनपुर रोड, देहरादून स्थित शिवसेना प्रदेश शिविर कार्यालय पर धर्मवीर आनंद दिघे की जयंती के अवसर पर एक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत धर्मवीर आनंद दिघे साहब के छायाचित्र पर शिवसेना के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रमुख उत्तराखंड द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र भट्ट एवं प्रदेश प्रमुख देवेन्द्र प्रजापति ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस प्रकार परम आदरणीय धर्मवीर आनंद दिघे जी ने अपनी प्रखर कार्यशैली के माध्यम से शिवसेना को एक नवीन आयाम दिया। जिस कार्यशैली का अनुसरण करते हुए शिवसेना आज इस मुकाम पर पहुंची हैं ।उन्होंने धर्मवीर श्री आनंद दिघे साहब की शिक्षाओं, सिद्धान्तों एवं कार्यशैली की विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों को दी एवं उस का अनुसरण करने का निर्देश दिया ।

इस अवसर पर प्रदेश उप प्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश सचिव उमेश विष्ट , प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, जिला संयोजक प्रतीक गोयल , जिलाध्यक्ष भानू प्रताप, आलोक रंजन, मनीष मित्तल सहित अनेको शिवसैनिक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img