spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर हुए तबादले, वैभव गुप्ता बने विकासनगर बाजार चौकी इंचार्ज

देहरादून (बिलाल अंसारी) :- एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने एक बार फिर से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है।
उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर को हाथी बड़कला से हटाकर चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कालोनी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक विजय प्रताप को पुलिस चौकी आईएसबीटी से हटाकर चौकी प्रभारी हाथी बड़कला बनाया गया है।
महिला उपनिरीक्षक कुसुम पुरोहित को चौकी प्रभारी फव्वारा चौक से हटाकर चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक अरुण असवाल को थाना नेहरू कालोनी में नवीन तैनाती मिली है।

उपनिरीक्षक विकसित पंवार को सर्किट हाउस से कोतवाली नगर में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक मोहन सिंह नेगी को चौकी प्रभारी सर्किट हाउस बनाया गया है।
उपनिरीक्षक कविंद्र राणा को चौकी प्रभारी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है।
उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल को थाना रायपुर में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक मिथुन कुमार को चौकी प्रभारी मयूर विहार बनाया गया है।

उपनिरीक्षक नीरज सिंह कठैत को चौकी प्रभारी सहिया थाना चकराता की कमान सौंपी गयी है।
युद्धवीर सिंह को चौकी प्रभारी सहिया से थाना नेहरू कालोनी में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता को पुलिस चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

उपनिरीक्षक विनय मित्तल को चौकी प्रभारी हरबर्टपुर बनाया गया है।

spot_img
spot_img