spot_img
spot_img
spot_img

162 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

विकासनगर (सहसपुर) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना सहसपुर पुलिस द्वारा शनिवार को सहारनपुर रोड धर्मावाला से एक अभियुक्त संदीप के कब्जे से अचानक चेकिंग के दौरान 162 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। चरस बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र बाबूराम निवासी रामपुर कलां, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून (उम्र 40 वर्ष) बताया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थाना सहसपुर से उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी प्रभारी चौकी धर्मावाला, अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद कोठारी, कांस्टेबल पवन बिष्ट, व कांस्टेबल भरतवीर शामिल रहे।

spot_img
spot_img