सेलाकुई (डॉ बिलाल अंसारी) :- सेलाकुई पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है, जो दूसरे राज्य (उत्तर प्रदेश) से नशे के कैप्सूल लाकर सेलाकुई क्षेत्र के मज़दूरों और कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करता था।
सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि उत्तराखंड को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना सेलाकुई पुलिस के द्वारा दिनांक 5 जुलाई को सेलाकुई क्षेत्र से एक व्यक्ति को 7976 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसे आज नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
अभियुक्त का नाम फरमान (उम्र 26 वर्ष) पुत्र खालिद निवासी हरिजनान मोहल्ला, रायपुर रोड सरसावा थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश है। अभियुक्त फरमान के कब्ज़े से कुल 7976 नशीले कैप्सूल बरामद किये गए हैं। जिनमे Alprozolam के 17 डब्बे कुल 6800 कैप्सूल, Proxyoff spas Dicyclomine हाइड्रोक्लोराइड, Tramadol Hydrochloride And Acetaminophen capsules की कुल 1176 कैप्सूल बरामद हुए हैं।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनित कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल व कांस्टेबल अनीश शामिल रहे।
