spot_img
spot_img
spot_img

अवैध पशु कटान करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार,डेढ़ कुंतल मांस बरामद

विकासनगर (सहसपुर) : बिना लाइसेंस व बगैर बिल के भैंस के मांस को अवैध तरीके से कार मे लाकर बेचने वाला एक अभियुक्त आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 150 किलो भैंस का मांस बरामद किया है। मांस का लाइसेंस व बिल मांगने पर अभियुक्त कोई बिल अथवा लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम इरशाद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून (उम्र 32 वर्ष) बताया।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सहसपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस व बिल के पशु मांस बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर सहसपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। अभियुक्त इरशाद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरा अभियुक्त आरिफ पुत्र मतलूब निवासी कसाई मोहल्ला ग्राम रामपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून फरार है। जिसकी सहसपुर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी का कहना है कि अवैध मांस के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।

spot_img
spot_img