spot_img
spot_img
spot_img

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर गजराज की दस्तक से लोगों में दहशत

डोईवाला : देहरादून-हरिद्वार रोड पर नेशनल हाईवे पर बने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर गजराज को चहल कदमी करते हुए देखा गया। ज्ञात रहे कि इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन लगातार दिखाई दे रहा है। जिससे लच्छीवाला टोल प्लाजा से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले भी इस क्षेत्र में अचानक हाथी सड़क पर आ गया था जिसको देखकर वाहन चालकों में भगदड मच गई थी। जिसमें एक कृषि अधिकारी भी घायल हो गए थे। लगातार हाथी की आवाजाही वाले उक्त क्षेत्र में टोल प्लाजा बनाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप शनिवार प्रात: 5:30 बजे हाथी दिखाई दिया। हाथी को देखकर वहां से गुजर रहे लोग कुछ देर के लिए रुक गए। और वाहनों के पहिए जाम हो गए। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ देर के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही के लिए हाथी कॉरिडोर बनाने की मांग की है। जिससे कि वन्य जीवों की सुरक्षित आवाजाही हो सके। तथा आम जनता को भी जंगली हाथियों से के भय से मुक्ति मिल सके।

spot_img
spot_img