spot_img
spot_img
spot_img

मदरसों पर कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

देहरादून (बिलाल अंसारी):- एमडीडीए द्वारा जिले में अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने जिला प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड के देहरादून जिले में बीते दिनों MDDA (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) की टीम ने कई अवैध मदरसों पर कार्रवाई की थी। इसके विरोध में आज मुस्लिम समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून का घेराव किया और प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि इस समय रमज़ान का पाक महीना चल रहा है और अधिकारियों ने जानबूझकर इस तरह की कार्रवाई की है। मुस्लिम संगठनों ने रमजान में की गई इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया है। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन ने न तो उन्हें कोई नोटिस दिया और न ही अपनी इस कार्रवाई के लिए उन्हें पहले कोई जानकारी दी गई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन यह कार्रवाई नहीं रोकता है तो उनका विरोध प्रदर्शन बढ़ेगा। मुस्लिम संगठन ने जिला प्रशासन पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है।
मस्जिद और मदरसों को रमजान के पाक महीने में बंद किया जा रहा है। न ही प्रशासन ये जानकारी दे रहा है कि मस्जिद और मदरसों को किस एक्ट के तहत बंद किया जा रहा है। सब कार्रवाई बिना नोटिस के हुई है, ये कहीं न कहीं प्रशासन की एक पक्षीय कार्रवाई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय आए थे, लेकिन जिलाधिकारी किसी बैठक में व्यस्त हैं, इसलिए वो यहां नहीं आ सके हैं। वैसे हमारी अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से बात हुई है। उनसे बोला गया है कि प्रशासन ने जिन मस्जिदों और मदरसों को बंद किया है, उन्हें खोला जाए।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज मुस्लिम संगठन के लोग जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। संगठन ने जिला प्रशासन की अधिकारियों से मुलाकात कर वापस जाने के लिए मना कर दिया था और वहीं धरने पर बैठ गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मुस्लिम संगठन के लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून पुलिस लाइन लेकर गई थी। कुछ देर बार सभी को छोड़ दिया गया था।
बीते तीन दिनों में एमडीडीए और जिला प्रशासन की टीम ने देहरादून जिले में 4 अवैध मदरसे और एक अवैध मस्जिद पर सीलिंग की कार्रवाई की है, जिसका मुस्लिम समाज ने विरोध किया है। जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि मदरसों का नक्शा पास नहीं था। इसलिए कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img