सेलाकुई (बिलाल अंसारी) : आज देहरादून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई बाजार में एक पिक-अप और स्कूटी की ज़बरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान सेलाकुई के हरिपुर निवासी स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2.35 PM पर थाना सेलाकुई को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि बंजारा गली के पास पिक-अप और स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें स्कूटी सवार मौके पर घायल है। सूचना पर तत्काल चीता कर्मचारियो द्वारा मौके पर जाकर स्कूटी सवार घायल हिमांशु नेगी पुत्र भरत सिंह नेगी निवासी हरिपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून (उम्र 27 वर्ष) को उपचार के लिए नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट में भर्ती किया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा घायल हिमांशु नेगी को मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक हिमांशु नेगी के शव का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन अस्पताल में मौजूद है। स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले वाहन पिक-अप नम्बर UK 07CD 3093 तथा दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा नंबर UK 07FC- 8394 को सेलाकुई पुलिस ने कब्जे में लेकर क़ानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
