spot_img
spot_img
spot_img

सेलाकुई के रामसावाला में पुलिस की कार्रवाई, अवैध स्मैक के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सेलाकुई (डॉ बिलाल अंसारी)-
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को 7.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को रामसावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक मौहम्मद अजमल (34 वर्ष), निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर चांचक, थाना सहसपुर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 7.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप पंवार, उपनिरीक्षक उमेद असवाल और कांस्टेबल दिलबर नेगी शामिल रहे।

spot_img
spot_img