
जिला देहरादून मे चोरी व नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतु पूर्व मे जेल गये अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन करने व वर्तमान स्थिति की जानकारी करने हेतु पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गश्त चैकिंग के दौरान डाकपत्थर से एक अवैध चाकू नुमा खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोतवाली विकासनगर पर अभियुक्त के विरुद्घ धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया जा गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम हैदर उर्फ जग्गा (उम्र – 26 वर्ष) पुत्र गुलजार निवासी अंबाड़ी, थाना विकासनगर, जिला देहरादून बताया।
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त के खिलाफ थाना विकासनगर तथा अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिन मे वह पहले भी जेल जा चुका है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे कॉन्स्टेबल तेजेंद्र सिंह, कांस्टेबल जगजोत सिंह चौकी डाकपत्थर शामिल रहे।
