कोबरा गैंग की शातिर विदेशी महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21 लाख रूपये मूल्य की हाई प्रोफाइल ड्रग्स, इलेक्ट्रिक तराजू व नगदी बरामद

देहरादून (डॉ बिलाल अंसारी) :- देहरादून पुलिस को आज कोबरा गैंग की एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जो पार्टियों के दौरान रेस्टोरेंटो, बार तथा होटलों में ग्राहको को कोकीन की सप्लाई करती थी। गिरफ्तार विदेशी महिला तस्कर कीनिया देश की नागरिक है जो 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। कुछ ही दिन पूर्व दून पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के सरगना सहित विदेशी महिला तस्कर व गैंग के अन्य सदस्यों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था । मादक पदार्थों की तस्करी में प्रभावी अंकुश लगाते हुए उनकी तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता के कब्जे से एक बैटरी युक्त काँटा , 31 ग्राम अवैध कोकीन तथा 16 ,500 / रूपये की नगदी बरामद हुई।

अभियुक्ता के विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, देहरादून में अस्थाई पता: दो बच्ची रोड नियर सिद्धार्थ लॉ कालेज रायपुर देहरादून है।