spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस कप्तान अजय सिंह का असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, अपराधियों का ठिकाना होगा सिर्फ जेल

देहरादून: जीवन का भय दिखा कर अवैध वसूली करने वाले पूर्व में जिला बदर अभियुक्त सोनू व उसके साथियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।अभियुक्त सोनू द्वारा एक व्यक्ति पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में समझौता करने तथा मंडी क्षेत्र में ठेली लगाने के एवज में जीवन का भय दिखाकर अवैध वसूली की जा रही थी। अभियुक्त सोनू के विरुद्ध पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट, गुंडा एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त सोनू धन पुलिस द्वारा पहले भी 6 माह के लिए जिला बदर किया जा चुका है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि समाज में इस प्रकार की अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका स्थाई ठिकाना सिर्फ जेल होगा।
थाना नेहरुकोलोनी मे अब्दुल वाहिद पुत्र नसीम अहमद निवासी कारगी चौक, गैस गोदाम, पटेल नगर द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में लिखित तहरीर दी की वह LIC बिल्डिंग के पास सब्जी मंडी में सब्जी की ठेली लगाता है। 11-जनवरी-24 को सब्जी मंडी में राहुल ओबेरॉय, सोनू सुंदरलाल, संजय व अन्य लड़कों द्वारा उनसे मारपीट की गई थी। जिसके संबंध उसके द्वारा थाना नेहरु कोलोनी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज अभियुक्त संजय और राहुल ओबेरॉय द्वारा उसके पास आकर उक्त केस को वापस लेने का दबाव बनाया गया तथा सोनू सुंदरलाल द्वारा समझौते तथा उक्त स्थान में ठेली लगाने के एवज में उससे एक लाख रुपये की मांग की गई। पैसा ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी में सोनू सुंदरियाल व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियोग में नामजद अभियुक्त सोनू व अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
अभियुक्त सोनू सुंदरियाल के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट व अन्य आपराधिक मामलों के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में गुंडा एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था।

spot_img
spot_img