spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्व जागरूकता फ़ैलाने के लिये पुलिस ने चलाई पाठशाला

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :- देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा जिला देहरादून के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए नशे के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशो के क्रम में दून पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेजो, शिक्षण सस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को जागरूक करने के लिये लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
आज थाना सहसपुर पुलिस द्वारा मिनी स्टेडियम शंकरपुर में युवा कल्याण विभाग सहसपुर द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ में उपस्थित सभी युवा खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया, साथ ही अपने जीवन में नशे से दूर रहने तथा खेलो को ही अपने जीवन की लत बनाने के लिये प्रेरित किया गया।

इसके अलावा सभी युवाओ व उपस्थित आमजन को अपने आस-पास किसी भी प्रकार के नशे की बिक्री व तस्करी के संबंध में कोई सूचना मिलने पर तत्काल उससे पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा खिलाड़ियों द्वारा नशे के विरुद्ध अपना पूर्ण सहयोग पुलिस को देने का आश्वासन देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार नशा न करने की शपथ ली गई। क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने पुलिस प्रशासन के नशे के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने की प्रशंसा की।

spot_img
spot_img