spot_img
spot_img
spot_img

तीन मामलों को लेकर प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट ने एसडीएम विकासनगर को सौंपा ज्ञापन

प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट की पछवादून इकाई द्वारा एसडीएम विकासनगर के कार्यालय में जाकर एसडीएम विनोद कुमार (पीसीएस) को तीन प्रकरण पर अपना ज्ञापन सौंपा।

ग्राम प्रतीतपुर कल्याणपुर (बांसोवाला) क्षेत्र में लगभग 140 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग कर सूचना अनुसार 100 आम के पेड़ो का अवैध पातन किया गया है, तथा बाकी बचे लगभग 400 पेड़ो का पातन भी जल्द होने की संभावना है। इस कार्य का ठेका बुलाकीवाला क्षेत्र के एक ठेकेदार को लगभग 50 लाख रुपए में दिया गया है। इस पर संबंधित ठेकेदार व भूस्वामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

ग्राम पंचायत छरबा के खाता संख्या 01395 के तीन खसरों पर सूचना अनुसार खाले पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे पर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु मांग की।
ग्राम शंकरपुर हकुमतपुर में निकट JBIT मेन रोड से लगते हुए खसरा संख्या 2270 मि. पर कुछ फलदार वृक्षों का अवैध पातन किया गया है व अन्य पेड़ों का कटान होने की संभावना है। उक्त खसरे पर निरंतर प्लाटिंग कर रजिस्ट्री की जा रही हैं। जिस पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की ।

इस मौके पर ट्रस्टी ठाकुर चंद्र शेखर सिंह , ट्रस्टी पंडित प्रवीण शर्मा , पछवादून इकाई के संयोजक रोहित चौहान एवं सचिव सुमित कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहें।

spot_img
spot_img