spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर में मॉक ड्रिल के माध्यम से परखी गई तत्परता, क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित घोषित, आतंकवादी हमले में पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

विकासनगर (बिलाल अंसारी)- विकासनगर पुलिस ने आज क्षेत्राधिकारी भास्कर लाल शाह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
मॉक ड्रिल में आज सुबह लगभग 11.00 बजे डाक पत्थर बैराज पर एक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें अज्ञात संख्या में आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए बैराज स्टाफ को बंधक बनाने की सूचना डाकपत्थर पुलिस को प्राप्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS), BDS टीम, फायर सर्विस तथा मेडिकल स्टाफ स्थानीय प्रशासन की टीम को सूचित किया गया। तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियाँ त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुँचीं और पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस और संयम का परिचय देते हुए फंसे दो बैराज स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। इस ऑपरेशन में कुल दो नागरिकों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। इसके आलावा आतंकवादियों द्वारा बैराज पर हमला करते समय बैराज पर नियुक्त दो सुरक्षा गॉर्ड शहीद हुए है।
BDS टीम द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र की चेकिंग फ्रेंसकिंग की गई। कोई बारूद अथवा बॉम्ब आदि नहीं मिला है। आतंकवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलाह-बारूद बरामद हुआ है।

आतंकवादियों का पंचायतनामा कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में शहीद दो सुरक्षा कर्मियों का भी पंचायतनामा कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूरे ऑपरेशन के दौरान स्थानीय प्रशासन ने भी आपसी तालमेल बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित किया गया है तथा जांच एजेंसियाँ आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा शांति बनाए रखें।

spot_img
spot_img