रामपुर मनिहारान – समाजसेवी बाबर सिद्दीकी के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कस्बे के टैलेंटेड सिंगर असद उस्मानी उर्फ़ मुन्ना को सम्मानित किया गया उन्होंने एक से बढ़कर एक रफ़ी साहब के गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही भी लूटी।
असद उस्मानी उर्फ़ मुन्ना आवाज़ की दुनिया के जादूगर रफी साहब के जबरदस्त प्रशंसक हैं और वह उनके गीत गाने के लिए काफी मशहूर हैं. असद उस्मानी विभिन्न मंचों पर अक्सर गीत प्रस्तुत करते रहते हैं।
समाजसेवी बाबर सिद्दीकी के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में असद उस्मानी ने रफी साहब के कई गीत प्रस्तुत कर तारीफ हासिल की. इस दौरान संगीत जगत में उनकी दिलचस्पी और उनकी बेहतरीन आवाज के लिए सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार शिब्ली रामपुरी ने कहा कि असद उस्मानी जिस तरह से संगीत जगत की सेवा कर रहे हैं वह सराहनीय है और उनकी आवाज बेहतरीन है।
युवा शायर अयाज अहमद और बाबर सिद्दीकी ने कहा कि असद उस्मानी वास्तव में रफी साहब के सच्चे प्रशंसक हैं और संगीत जगत के ऐसे सच्चे सेवक को सम्मानित करना हम सबके लिए गर्व की बात है।
असद उस्मानी उर्फ़ मुन्ना ने कहा कि रफी साहब महान गायक थे और वह रफी साहब के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और यह उनकी खुशनसीबी है कि रफी साहब के गीत गाने की बदौलत उनको सम्मानित किया जा रहा है।
