spot_img
spot_img
spot_img

मसूरी में हुई सड़क दुर्घटना – कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

मसूरी (डॉ बिलाल अंसारी) : उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । मसूरी के हाथीपांव रोड के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। वाहन में तीन लोग सवार थे। देहरादून के जिला नियंत्रण ने इस घटना के बारे में SDRF को सूचित किया। सूचना पाते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।
29 अप्रैल को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी रावत के साथ SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक कार (HR42F -2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
कार में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।

SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंची और उसमें से दो शवों को निकालकर स्ट्रेचर के जरिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। मृतकों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही निकाल लिया गया था। स्थानीय पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि दो मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं तीसरे मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों के शवों को उप जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

spot_img
spot_img