सहसपुर पुलिस की अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही में महिला तस्कर गिरफ्तार, एक लाख रूपये की कीमत का अवैध गांजा बरामद

सहसपुर (बिलाल अंसारी)-
एसएसपी देहरादून अजेय सिंह द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 30 नवंबर को चैकिंग के दौरान सहसपुर सभावाला मार्ग चोरखाले के पास से एक अभियुक्ता को 02 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम ससो उर्फ रसो (उम्र 40 वर्ष) पत्नी दीवानानाथ निवासी सपेरा बस्ती चोरखाला सहसपुर थाना सहसपुर देहरादून है।