spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एक किलो से अधिक अवैध चरस बरामद

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाने के तहत देहरादून के एसएसपी अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सहसपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद्व कार्यवाही और मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड भी लगातार की जा रही है।
इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा 28 मार्च को चैकिंग के दौरान शंकरपुर स्थित मंदिर के पास से अभियुक्त राकेश दास (उम्र 38 वर्ष) पुत्र रामदास निवासी ग्राम झिमराड़ी थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी को 1 किलो 46 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्व थाना सहसपुर में मु0अ0सं0- 68/2025 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

spot_img
spot_img