नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी) : सहसपुर निवासी महिला कुसुम (काल्पनिक नाम) द्वारा 12 जून को थाना सहसपुर पर लिखित तहरीर दी कि ग्राम जाटोंवाला निवासी समून पुत्र सकूर के द्वारा वादनी के घर में घुसकर उनकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की गई है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 178/2024 धारा 354/452 भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम समून पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 जून को नामजद अभियुक्त समून (उम्र 37 वर्ष) को उसके घर जाटों वाला से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।