घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किये गए मोबाइल फोन बरामद

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी) : सुनील कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी ग्राम इस्लामनगर खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून ने थाना सहसपुर पर 11 जून को लिखित सूचना दी कि दिनांक 10 जून की रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन, पर्स, पर्स में रखे दस्तावेज व ₹500/- नगद चोरी कर ले गए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 176 /2024 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस कार्रवाई एवं मुखबिर की मदद से आज अभियुक्त अमित को इस्लामनगर के पास नदी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी गये सैमसंग कंपनी के मोबाइल बरामद किये गए। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के उपरांत जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमित पुत्र धर्मसिंह निवासी जामनखाता सहसपुर देहरादून (उम्र 25 वर्ष) है। उपरोक्त मुक़दमे से संबंधित दो अभियुक्तों साजिद व तस्लीम को पहले ही चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा जा चुका है।