सहसपुर (बिलाल अंसारी):
थाना सहसपुर पर कन्ट्रोल रुम के ज़रिये ग्राम लक्ष्मीपुर मे खेत की डोल को लेकर लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर सहसपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहाँ पर मौ0 लतीफ, अनीष व अनस निवासी लक्ष्मीपुर सहसपुर देहरादून तथा शीशपाल पुत्र शेरी निवासी लक्ष्मीपुर सहसपुर के साथ खेत की डौल को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त सम्बन्ध मे वादी शीशपाल की तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0स0- 96/2025 धारा 115 (2)/352/351(2)(3) BNS बनाम अनीस आदि है तथा मौ0 लतीफ के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर पर NCR- 11 धारा 115(2)/352 BNS पंजीकृत है । मौके पर दोनो पक्षो को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो मौ0 लतीफ, अनीष व अनस उपरोक्त काफी हल्ला गुल्ला कर झगडे पर आमादा हो रहे थे । जिनको अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणो को न्यायालय पेश किया गया है ।
अभियुक्तों में मौ0लतीफ पुत्र मौ0 हनीफ निवासी लक्ष्मीपुर सहसपुर देहरादून (उम्र 42 वर्ष), अनीश पुत्र हनीफ निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 40 वर्ष) और अनस पुत्र अनीस निवासी लक्ष्मीपुर सहसपुर देहरादून (उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं।
