spot_img
spot_img
spot_img

नए साल पर सहसपुर पुलिस का अपराध पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

विकासनगर (सहसपुर) : सहसपुर पुलिस ने अपराधियों पर नए साल के पहले दिन नकेल कसते हुए देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।
चार अलग-अलग व्यक्तियों को 11.4 ग्राम हेरोइन, 252 ग्राम चरस, 5 लीटर कच्ची और अवैध चाक़ू के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत देहरादून को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। जिसके फलस्वरुप थाना सहसपुर पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई।
प्रथम- चेकिंग के दौरान सभावाला से एक व्यक्ति को 11.4 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त की पहचान अकलीम पुत्र अली हसन निवासी ग्राम ढाकी, थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई अभियुक्त के कब्जे से 11.4 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।
द्वितीय- सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध चाकू के साथ निकट लाँघा रोड से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सहसपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार आज न्यायालय पेश किया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आमिर पुत्र दिलबहार निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 28 वर्ष) बताया।
तृतीय- पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सभावाला क्षेत्र से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सहसपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह निवासी ग्राम तिपरपुर, थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 42 वर्ष) है।
चतुर्थ- चेकिंग के दौरान धर्मावाला से एक व्यक्ति को 252 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त का नाम हैप्पी पुत्र इमरान निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, थाना विकास नगर देहरादून (उम्र 29 वर्ष) है।
सहसपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने कहा है कि अपराध पर प्रहार लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

spot_img
spot_img