spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर पुलिस का अवैध नशे पर प्रहार, एक नशा तस्कर गिरफ्तार, तीन लाख रुपए से अधिक कीमत की स्मैक बरामद

सहसपुर (बिलाल अंसारी):- आज सहसपुर पुलिस ने नशे के अवैध धंधे पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त पर पहले से नौ मुक़दमे दर्ज हैं। अभियुक्त वहीद
एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 18 मई को चेकिंग के दौरान सहसपुर सभावाला मार्ग स्थित नाले के पास से एक अभियुक्त को 10.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 – 109/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया कि वह स्मैक कुँजा ग्रांट से लेकर आया था। अभियुक्त वहीद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी जामा मस्जिद के पास बड़ा रामपुर थाना सहसपुर (उम्र 40 वर्ष) है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। नशे के खिलाफ कार्रवाई में भागीदार बने।

spot_img
spot_img