सहसपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 205 व्यक्तियों का सत्यापन तथा 44 मकान मालिकों पर ठोका 4,40,000/ रूपये का जुर्माना

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :
आज थाना सहसपुर पुलिस ने कस्बा सहसपुर, रामपुर, चोई बस्ती,महमूदनगर, शंकरपुर, सिघनीवाला,सभावाला, धर्मावाला में सत्यापन अभियान चलाकर उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की। जिसमे 205 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा 44 मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर चालान कर 4,40,000/ रूपये का जुर्माना किया इसके आलावा 25 चालान पुलिस अधिनियम में कर 8750/ रूपये नगद वसूले।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन किया गया। सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-ll एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में टीमे बनाकर कस्बा सहसपुर, रामपुर, महमूदनगर, चोई बस्ती, शंकरपुर, सिघनीवाला, सभावाला, धर्मावाला आदि में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 44 चालान धनराशि 4,40,000/ रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय के चालान किए गए तथा 25 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया तथा 25 उल्लंघनकर्ताओं का चालान पुलिस अधिनियम में कर 8750/- रूपये नगद वसूले गए। सहसपुर थानाध्यक्ष शंकर बिष्ट के अनुसार सत्यापन अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।