spot_img
spot_img
spot_img

गोकशी के मामले का सहसपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल, बदमाश के पैर पर लगी गोली

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :- पछवादून क्षेत्र में हुई गौकशी घटना में फरार सहारनपुर का शातिर गौ तस्कर उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है।
थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गौतस्कर को गिरफ्तार कर विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी देहात भी अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। बदमाश द्वारा कल थाना सेलाकुई में गोवंश की चोरी और गौकशी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। बदमाश द्वारा विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गोवंश की चोरी कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था ,आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे अपने साथियों के पास जा रहा था।

आज तड़के सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेक पोस्ट पर चेकिंग चल रही थी। पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया तो वह भाग गया। पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर गौतस्कर ने फायर झोंक दिया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में गौतस्कर घायल हो गया। गौतस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस घायल गौतस्कर को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लेकर गई, जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं सूचना सूचना मिलने के बाद एसएसपी और एसपी विकासनगर अस्पताल पहुंचे व घटना के बारे में जानकारी ली गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। बदमाश ने पिछले दिनों थाना सेलाकुई में गोवंश की चोरी और सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था. आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथियों के पास जा रहा था, जो पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। घायल बदमाश के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत हैं।

spot_img
spot_img