शंकरपुर स्थित श्री सिद्धेश्वर मन्दिर मे हुई चोरी का सहसपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार

पति-पत्नी निकले चोरी के सूत्राधार

सहसपुर (बिलाल अंसारी)
सोमवार को थाना सहसपुर पर बाबू बिष्ट द्वारा दी गयी लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा श्री सिद्धेश्वर मन्दिर पर बने स्टोर का ताला तोडकर अन्दर रखे भंडारे का भोजन बनाने में प्रयोग किये जाने वाले भंडारे के बर्तन आदि सामान चोरी कर लिये गये है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 97/25 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात मे पंजीकृत कर तफ्तीश उपनिरीक्षक जावेद हसन के सुपुर्द की गयी। एसएसपी देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ll व क्षेत्राधिकारी विकासनगर व प्रभारी निरीक्षक के दिशा- निर्देशन मे पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर तत्काल विवेचक उपनिरीक्षक जावेद हसन पुलिस टीम के साथ माल- मुल्जिम की तालाश मे थाना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। अभियुक्तो की तलाश मे सम्भांवित स्थानो पर तलाश करते हुए पुलिस टीम जब धर्मावाला पहुंची तो संदिग्ध छोटा हाथी संख्या UK 07 CD 1003 को रोककर उसमें बैठे व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गयी। पहले व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ अवस्थी (उम्र 32 वर्ष) तथा दूसरे ने अपना नाम संजू कुमार (उम्र 29 वर्ष) तथा महिला ने अपने नाम आरती (उम्र 25 वर्ष) बताया। वाहन को चेक करने पर मंदिर से चोरी किए गए बर्तन आदि व चोरी में प्रयुक्त कटर बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होने बताया गया कि हम लोगो ने ही शंकरपुर के सिद्धेश्वर मन्दिर मे ताले तोडकर चोरी की थी। जिसे आज हम बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तगणो के कब्जे से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। अभियुक्तों से चोरी का सामान बरामद होने पर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तो को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अभियुक्तों में सौरभ अवस्थी पुत्र कृष्ण बिहारी अवस्थी निवासी ग्राम सिंधिया जिला खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता निगम रोड थाना सेलाकुई देहरादून, संजू कुमार दिवाकर पुत्र दुली चंद निवासी मझगांव जनपद बरेली उत्तर प्रदेश और महिला अभियुक्त आरती कुशवाहा पत्नी सौरभ अवस्थी निवासी ग्राम सिंधिया जिला खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता निगम रोड थाना सेलाकुई देहरादून शामिल हैं।
अभियुक्तों के कब्ज़े से 10 भिगोने एल्युमिनियम, 2 टब एल्युमिनियम, 1 परात एल्युमिनियम, 2 बंटे पीतल, 12 ढकक्न एल्युमिनियम, 1 कोंचा लोहे का, 1 बाल्टी स्टील, 6 चमचे स्टील, 2 जग स्टील, 2 कट्टे चावल 30 – 30 किलो के, 1 व्यावसायिक गैस सिलिण्डर, 1 कटर व घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी (लोडर) बरामद किया गया।