सहसपुर थाना पुलिस ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की परेड, 15 दिन में एक बार थाने पर देनी होगी हाजिरी

विकासनगर (सहसपुर) : थाना सहसपुर पुलिस द्वारा 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आज सहसपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले हिस्ट्रीशीटरों को सहसपुर थाने में बुलाकर परेड कराई गई। जिसमें हिस्ट्रीशीटरों को हिदायत दी गई कि प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर हर 15 दिन में एक बार थाने पर उपस्थित होगा, प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर अपने आचरण में सुधार लाएगा, कोई भी हिस्ट्रीशीटर अवांछनीय कार्यों में लिप्त नहीं रहेगा एंव थाना क्षेत्र से बाहर जाने पर संबंधी जिला व संबंधित थाने को अपने आगमन की सूचना देगा।
हिस्ट्रीशीटर की परेड में कुल 14 हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे। जिनका दस्तावेजों में पूर्ण विवरण अंकित किया गया। इसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ्स, वर्तमान स्थिति और वर्तमान में किए जाने वाले कार्यों का विवरण भी दर्ज किया गया।