सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
सहसपुर थानाक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भदराज मंदिर के पास ट्रैकिंग पर निकले आठ लोग रास्ता भटक गए थे। यह घटना शनिवार शाम की है, जब समूह ने ट्रैकिंग के दौरान संपर्क और रास्ता खो दिया। अंधेरा होने और घने जंगल के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई थी।
रास्ता भटकने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर शंकर बिष्ट द्वारा प्रशासन और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों के साथ तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आधुनिक तकनीक और लोकल गाइड्स की मदद से देर रात तक चले अभियान में सभी आठ लोगों को सुरक्षित खोज लिया गया। भदराज मंदिर ट्रैक मसूरी के निकट एक लोकप्रिय ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का संगम है। लेकिन यह मार्ग घने जंगलों और ढलानों से होकर गुजरता है, जिससे अनुभवहीन ट्रैकर्स के लिए यह कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में
1- पंकज कुमार पुत्र आसाराम निवासी रतनपुर चौकी नयागांव थाना पटेल नगर देहरादून (उम्र 23 वर्ष)
2- उज्जवल पांडे पुत्र दीपक पांडे निवासी नंद की चौकी थाना प्रेमनगर देहरादून (उम्र 21 वर्ष)
3- सोमेश श्रीवास्तव पुत्र मनोज श्रीवास्तव निवासी बल्लूपुर थाना कैंट देहरादून (उम्र 24 वर्ष)
4- मनीष जोशी पुत्र वीरेंद्र जोशी निवासी वसंत विहार थाना वसंत विहार देहरादून (उम्र 24 वर्ष)
5- कमल मित्तल पुत्री संजय मित्तल निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना रायपुर देहरादून (उम्र 23 वर्ष)
6- खुशी पवार पुत्री बलवंत सिंह निवासी करी गांव प्रेम नगर देहरादून (उम्र 20 वर्ष)
7- रिया मेहरा पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी गोकुल कुंज स्मिथ नगर प्रेमनगर (उम्र 22 वर्ष)
8- संध्या बिष्ट पुत्री बालम सिंह बिष्ट निवासी पूजा बिहार निकट आईएसबीटी देहरादून (उम्र 22 वर्ष) शामिल हैं।
रेस्क्यू किए गए सभी लोग स्वस्थ हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
