spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई- 6 वारंटी दबोचे

विकासनगर (सहसपुर) : एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत न्यायालय से निर्गत NBW/कुर्की वारण्ट/वांछित अभियुक्तो की शत-प्रतिशत तामील/गिरफ्तारी किये जाने के क्रम मे प्रचलित अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा थाना सहसपुर पर NBW की तामिल हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त क्रम मे थाना क्षेत्र/ गैर प्रान्त में गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी NBW की तामिल में 06 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियो को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता वारंटी :-
1- कपिल कौशिक पुत्र स्व0 अशोक कौशिक निवासी सिकरौंदा थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश (उम्र- 32 वर्ष) गैगस्टर एक्ट
02- शादाब उर्फ फौती पुत्र मुशर्रफ उर्फ काला निवासी – खुशहालपुर थाना सहसपुर जिनपद देहरादून (उम्र- 25 वर्ष) गौवंश संरक्षण अधिनियम
3- फैय्याज पुत्र दीन मौहम्मद निवासी – उस्मानपुर छरबा सहसपुर (उम्र- 32 वर्ष),
04- इन्तजार पुत्र इरशाद निवासी – खुशहालपुर सहसपुर (उम्र- 30 वर्ष)
5– इरशाद पुत्र जरीफ निवासी – खुशहालपुर , सहसपुर (उम्र- 59 वर्ष)
6- सुरेन्द्र पुत्र स्व भोन्दी राम निवासी – देवथला , सहसपुर देहरादून (उम्र- 65 वर्ष)
वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी, उपनिरीक्षक विवेक भण्डारी, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नरेश पंत, कांस्टेबल विकास त्यागी, कांस्टेबल सुरेश रावत, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल दिनेश चौहान व कांस्टेबल सूरजभान शामिल रहे।

spot_img
spot_img