spot_img
spot_img
spot_img

सेलाकुई पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर, चोरी की बाइक बरामद, धूलकोट तिराहे पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता

सेलाकुई (डॉ बिलाल अंसारी)–
थाना सेलाकुई पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, सेलाकुई निवासी राजकुमार पुत्र बनारसी दास ने 16 अक्टूबर 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 14 अक्टूबर को दुर्गा कॉम्प्लेक्स से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। बाइक का नंबर UK07AZ 3522 है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान सुराग जुटाए। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को धूलकोट तिराहे पर नियमित चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ और जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (23), निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, देहरादून और प्रिंस (28), निवासी वर्धमान एन्क्लेव, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_img
spot_img