सेलाकुई (बिलाल अंसारी) –
शुक्रवार18 जुलाई को विकास सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी खसरा नं0 122 सेलाकुई देहरादून के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि अज्ञात चोरों ने सेलाकुई स्थित गोदाम के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 80/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई। थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पुराना गन्ना कांटा के पास सेलाकुई से दो व्यक्तियों गौरव और अक्षय के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल सं0 MP05 -MX -6336 (HERO HF Delux), एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक खुखरी बरामद किए गए है। अभियुक्तो को मोटर साइकिल चोरी एवं अवैध आर्म्स एम्यूनेशन रखने के जुर्म धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 25/3/4 आर्म्स एक्स के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तो से पूछताछ करने पर बताया कि नशे की लत की पूर्ति करने के लिए मोबाइल, मोटरसाइकिल आदि चोरी करते हैं। चोरी के सामान को बेचकर अपने नशे की लत और शौक पूरे करते हैं। एक दिन पहले पुलिस ने उन्हें संदिग्ध घूमते हुए पकड़ा था। उस समय हमारे पास मोटर साइकिल, तमंचा, खुखरी या कोई अवैध सामान नहीं था, जिस कारण हम छूट गए थे। उसके बाद हम लोग बेफिक्र हो गए। जो मोटरसाइकिल सेलाकुई से चोरी की थी उसे हमने छिपा कर रखा था कल हम लोग उस पर सवार होकर किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे थे। यदि कोई विरोध करता तो उसे डराने धमकाने के लिए हम लोगो ने अपने पास तमंचा और खुखरी रख रखी थी। हम लोगों ने चोरी की गई उक्त बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी ताकि पुलिस की पकड़ में ना आए। इस दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम गौरव पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम चंदेना थाना थानाभवन जिला शामली (उ0प्र0), हाल निवासी DBS कॉलेज के पीछे, खैरी गेट, सेलाकुई देहरादून (उम्र 19 वर्ष) तथा अक्षय कुमार पुत्र राजवीर निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) हाल निवासी मुर्गी फार्म के पास सेलाकुई, देहरादून (उम्र 18 वर्ष) हैं। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
