सेलाकुई (बिलाल अंसारी) –
आज एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा आगामी कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर एवं थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों, मौलवियों व सीएलजी मेंबर, जनप्रतिनिधियों के साथ कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम के दृष्टिगत थाने पर मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में कावड़ यात्रा और मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु मीटिंग में उपस्थित लोगों से विवादित स्थलों, थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों, धार्मिक भावनाओं के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने वालों के संबंध में वार्तालाप कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए।

सभी समुदाय के लोगों को कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु हिदायत दी गई कि कोई भी शरारती तत्व एक दुसरे संप्रदाय के लोगों तथा उनकी धार्मिक भावनाओ, धार्मिक स्थलों के सम्बन्ध मे टीका टिप्पणी नहीं करेगे, तथा इस प्रकार के शरारती तत्व के बारे में जानकारी होने पर थाने को अवगत कराने की हिदातात दी। मीटिंग में आए सभी लोगों द्वारा अपना पूर्ण समर्थन देने को कहा गया तथा कोई भी संदिग्धता होने पर थाने को सूचित करने का आश्वासन भी दिया।
