सेलाकुई (बिलाल अंसारी)-
सेलाकुई पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग ₹3,20,000 (तीन लाख बीस हज़ार) बताई गई है।
सेलाकुई पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के लोगों द्वारा अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइलों को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की। तकनीकी सहायता से 15 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
इस वर्ष थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा अभी तक 85 मोबाईल फोन कीमत करीब बीस लाख पचास हज़ार रुपये के मोबाईल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम बरामद कर उनके मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये गये हैं। अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सेलाकुई पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते मोबाइल की बरामदगी की कार्रवाई की जा सके।

