सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :-
निगम रोड सेलाकुई निवासी छात्र अमन कुमार गुप्ता का उत्तराखंड बोर्ड विद्यालयी खेल के राज्य स्तरीय अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है , जिसमें अमन देहरादून की टीम से खेलेगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में होगा।
अमन ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की है। खेल शिक्षक रियासत खान रियाज ने बताया कि अमन शुरू से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। अमन के चयन पर उनके परिवारजनों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अमन राज्य स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और गुरुजनों को दिया है और कहा कि वह आगे भी देश के लिए खेलने का सपना पूरा करने के लिए मेहनत करते रहेंगे।
इस मौके पर कोच रियासत खान रियाज ने भी छात्र का मनोबल बढ़ाया व छात्र को शुभकामनाएं दी। छात्र के परिजनों क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
