सहारनपुर के सय्यद माजरा में कार के ऊपर पलटा खनन से भरा ट्राला, सात लोगों की दर्दनाक मौत

गागलहेड़ी (बिलाल अंसारी)-
सहारनपुर देहरादून हाईवे पर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के सय्यद मजरा में हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की हुई मौत से क्षेत्र में ग़म का माहौल है। टक्कर की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि देखते-देखते वाहन पिचक गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामा की मौत में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर निकले परिवार के ऊपर खनन सामग्री से भरा ट्राला पलट जाने से 7 सदस्यों की दर्दनाक दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार, गांव के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। दुर्घटना स्थल पर पुलिस के आलाधिकारी कईं थानों की पुलिस के साथ मौजूद थे।

हादसे में जान गंवाने वालो में महेन्द्र पुत्र हरिचंद्र के परिवारजन रानी (उम्र 55 वर्ष), बेटी जॉली (उम्र 25 वर्ष), महेन्द्र का दामाद (उम्र 35 वर्ष) शेखर निवासी छाँगामजरी उत्तराखंड, जॉली की मौसी का लड़का उमेश निवासी दौलतपुर, मेहदुदपुर रावली हरिद्वार उत्तराखंड, शेखर का 2 वर्षीय लड़का अनिरुद्ध शामिल हैं। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की सूचना मिलते ही अधिकारीयों के निर्देश पर कईं थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। कईं उच्चाधिकारी भी स्थिति की नज़ाकत को देखते हुए घटनास्थल पर मौजूद हैं।